Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

शनिवार से लापता महिला की जंगल में मिली लाश, पेड़ से लटकते शव ने खड़े किए कई गंभीर सवाल, गाँव में पसरा मातम

शनिवार से लापता महिला की जंगल में मिली लाश, पेड़ से लटकते शव ने खड़े किए कई गंभीर सवाल, गाँव में पसरा मातम

महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनौली स्थित दौलतपुर वन ग्राम में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब प्राथमिक विद्यालय में रसोइया के पद पर कार्यरत 50 वर्षीय रीना देवी का शव जंगल में गुलर के पेड़ से लटका मिला। शव घर से लगभग 300 मीटर दूर दुपट्टे के फंदे के सहारे पेड़ से लटक रहा था।

मृतिका (फाइल फोटो)

रीना देवी शनिवार की शाम से घर से लापता थीं। परिजनों ने आसपास के गांवों और जंगल क्षेत्र में काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल में शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मृतका रीना देवी की शादी स्वर्गीय गुंजन से हुई थी। वह उनकी दूसरी पत्नी थीं। गुंजन की पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी, जिनसे एक पुत्र जयसराज और दो पुत्रियां हैं। तीनों बच्चों का पालन-पोषण रीना देवी ने ही किया था और उनकी शादी भी कराई थी।

करीब दस वर्ष पहले गुंजन की बीमारी से मौत हो गई थी। रीना देवी अपने सौतेले पुत्र जयसराज की पत्नी सत्या देवी के साथ रहती थीं। जयसराज रोजगार के सिलसिले में बाहर रहकर पेंट-पॉलिश का कार्य करता है।

सूचना पर पहुंची पनियरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!