Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

रामपुर में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रामपुर में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रामपुर: शंकरपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में मृतक की पहचान राजानगर निवासी बृजलाल (पुत्र भीमसेन) के रूप में हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना शहज़ाद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू की। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला किसी गुजरती ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत का प्रतीत हो रहा है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक मानसिक रूप से कमजोर था। आशंका जताई जा रही है कि वह टहलते हुए रेलवे ट्रैक तक पहुंच गया, जहां तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी अन्य संभावित कारण को नज़रअंदाज़ न किया जाए।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!