Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

गाजियाबाद में RSS की बौद्धिक गोष्ठी, पंच परिवर्तन बना मुख्य विषय, समाज के प्रबुद्ध वर्ग की रही भागीदारी

गाजियाबाद में RSS की बौद्धिक गोष्ठी, पंच परिवर्तन बना मुख्य विषय, समाज के प्रबुद्ध वर्ग की रही भागीदारी

गाजियाबाद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र स्थित देवरस नगर के कारवां बैंक्वेट हॉल में प्रबुद्ध जन गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े बुद्धिजीवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विचार-विमर्श में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में मेरठ प्रांत के सह व्यवस्था प्रमुख विनय उपस्थित रहे, जबकि गाजियाबाद विभाग के सह बौद्धिक प्रमुख विकास ने भी अपने विचार रखे। विनय ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के संदर्भ में “पंच परिवर्तन” विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला और समाज में सकारात्मक बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया।

वहीं विकास ने हिन्दुत्व की अवधारणा और उसके सामाजिक महत्व को सरल एवं प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने विभिन्न जिज्ञासाएं और प्रश्न भी रखे, जिनका वक्ताओं ने विस्तार से समाधान किया। इस संवादात्मक सत्र ने गोष्ठी को और अधिक सार्थक बना दिया।

गोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, भारत माता पूजन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ, जबकि समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर संघ के जिला सह संघ चालक बागेश, जिला कार्यवाह राजेश, जिला प्रचारक रवीन, विभाग सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख मोनू सहित कई अन्य दायित्ववान स्वयंसेवक भी मौजूद रहे।

author

Related Articles

error: Content is protected !!