Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

पनियरा में बेखौफ बदमाशों का आतंक, युवक से नगदी व मोबाइल लूटकर फरार, दिनदहाड़े वारदात से लोगों के दहशत

पनियरा में बेखौफ बदमाशों का आतंक, युवक से नगदी व मोबाइल लूटकर फरार, दिनदहाड़े वारदात से लोगों के दहशत

महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात लूट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां तीन अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को निशाना बनाकर उससे नगदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत कमासिन खुर्द निवासी सच्चिदानंद (पुत्र स्वर्गीय बृजभूषण) मंगलवार की रात करीब 8 बजे किराना का सामान और 10 हजार रुपये लेकर घर लौट रहा था। वह करमहिया नहर के रास्ते अपने गांव की ओर जा रहा था।

इसी दौरान बसडीला पुल के पास पहले से पीछा कर रहे तीन बदमाशों ने गैस एजेंसी के निकट पीछे से बाइक से टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। अचानक हुए हमले से युवक संभल भी नहीं पाया कि बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसके पास मौजूद 10 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!