Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

मां की दवा लेने निकला युवक बना हमले का शिकार, साली से बात करने पर साढ़ू ने बरपाया कहर, जानिए पूरा मामला

मां की दवा लेने निकला युवक बना हमले का शिकार, साली से बात करने पर साढ़ू ने बरपाया कहर, जानिए पूरा मामला

रामपुर: केमरी थाना क्षेत्र के कोठारा गांव में रिश्तों में पनपे शक ने हिंसक रूप ले लिया। यहां एक युवक को अपनी विवाहिता साली से फोन पर बात करना इतना महंगा पड़ गया कि साढ़ू ने कथित तौर पर अपने साथियों के साथ मिलकर उसे रास्ते में रोक लिया और बेल्ट व डंडों से जमकर पीट दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका पुलिस ने उपचार और मेडिकल परीक्षण कराया है।

पीड़ित नूर हसन (32) निवासी कोठारा गांव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी विवाहिता साली भी गांव में ही रहती है। पारिवारिक रिश्ते के चलते दोनों के बीच कभी-कभार फोन पर बातचीत हो जाती थी। आरोप है कि साली का पति इस बात को लेकर पहले से ही शक करता था और इसे लेकर नाराज रहता था।

नूर हसन के मुताबिक, शुक्रवार को उसकी साली से करीब एक मिनट तक फोन पर बातचीत हुई थी। बातचीत खत्म होने के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन इसी बात को लेकर रंजिश बढ़ गई।

बता दें, रविवार देर शाम नूर हसन अपनी मां की दवा लेने घर से निकले थे। आरोप है कि रास्ते में उनके साढ़ू ने तीन-चार अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्हें रोक लिया और बेल्ट व डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा, जहां उसका इलाज और मेडिकल परीक्षण कराया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. हसीब अहमद ने बताया कि घायल के शरीर पर चोट के कई निशान हैं तथा अंदरूनी चोटें भी आई हैं।

इस मामले पर थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि मामले में घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

error: Content is protected !!