Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

अश्लीलता की सारी हदें पार, वीडियो बनाकर बलात्कार करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल भी बरामद

अश्लीलता की सारी हदें पार, वीडियो बनाकर बलात्कार करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल भी बरामद

महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत में 16 वर्षीय किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमकाने और दुष्कर्म करने के सनसनीखेज मामले में पनियरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म, पोक्सो और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के मुताबिक पीड़िता का गांव निवासी मनीष पुत्र संदीप, निवासी चेहरी थाना कोतवाली जनपद महराजगंज, से पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध था। आरोप है कि 18 मई की रात करीब 11 बजे मनीष ने किशोरी को मिलने के लिए बुलाया। दोनों की मुलाकात गांव के बगीचे में हुई, जहां गांव के ही दो युवक विकास और राजन ने उन्हें देख लिया।

पुलिस के अनुसार, दोनों युवकों ने किशोरी को परिजनों से शिकायत करने की धमकी देकर डराया और भय का फायदा उठाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान मनीष ने विरोध नहीं किया। जांच में यह भी सामने आया कि मनीष ने पहले वीडियो कॉलिंग के दौरान किशोरी की चोरी-छिपे स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर अश्लील वीडियो बना लिया था। बाद में यह वीडियो अन्य आरोपियों तक पहुंचा, जिन्होंने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को चुप रहने के लिए मजबूर किया।

घटना से डरी-सहमी किशोरी कुछ समय के लिए अपने मामा के घर चली गई थी। परिजनों को जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की मां ने थाना पनियरा में लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 158/2026 में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक संदीप यादव, प्रणव कुमार ओझा, शशिकांत यादव, उदयभान यादव, अमित कुमार राय, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह और हिमांशु श्रीवास्तव शामिल रहे।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!