Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Rampur: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा का जनआक्रोश, सपा सांसद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

Rampur: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा का जनआक्रोश, सपा सांसद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

रामपुर: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को जिले में जन-जागरूकता और जनआक्रोश कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने विपक्षी दलों पर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के तोपखाना रोड स्थित कार्यालय के बाहर धरना देकर विरोध जताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी रही। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी करती नजर आईं।

मुख्य वक्ता एवं भाजपा की निवर्तमान जिला मंत्री अमृता रंधावा (डोली रंधावा) ने कहा कि विपक्षी दल महिलाओं को राजनीतिक रूप से मजबूत होते नहीं देखना चाहते। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को रोकने की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर चुकी हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए सिर्फ अवसर की आवश्यकता है।

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया यह अधिनियम महिलाओं को राजनीति में अधिक भागीदारी दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं अपने अधिकारों और सम्मान के प्रति पूरी तरह सजग हैं और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पारुल अग्रवाल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान के मुद्दे पर अब राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिला आरक्षण को केवल वादों तक सीमित न रखकर उसे धरातल पर लागू करने का कार्य किया है।

कार्यक्रम का संयोजन विवेक रुहेला ने किया, जबकि संचालन भाजपा नेत्री शकुंतला लोधी ने किया। इस अवसर पर श्वेता शर्मा, पूजा शर्मा, संजना सक्सेना, अनु, छाया, महक, उषा प्रकाश, कांता देवी, सायमा, फरजाना, मेहताब, रुकसाना, इरफा, सारा, रिजवाना, बुशरा और चाँद बी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Related Articles

error: Content is protected !!