Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

Maharajganj: पनियरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहा वांछित अभियुक्त दबोचा गया

Maharajganj: पनियरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहा वांछित अभियुक्त दबोचा गया

महराजगंज: जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पनियरा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे विधिक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना पनियरा पुलिस ने स्थानीय थाने पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 115/25 से संबंधित वांछित अभियुक्त बबलू यादव पुत्र विभूति यादव उर्फ नारायण, निवासी ग्राम चन्दनचाफी, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की उम्र करीब 34 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 319(2), 338, 336(3) एवं 340(2) के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक उदयभान यादव तथा कांस्टेबल अजीत चौधरी की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!