Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

रामपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थानों में बदली तैनाती, जानिए किसको मिली कहां की जिम्मेदारी

रामपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थानों में बदली तैनाती, जानिए किसको मिली कहां की जिम्मेदारी

रामपुर: कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बुधवार को निरीक्षक, उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल स्तर के पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए। इस बदलाव को पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

देखिए सूची

जारी आदेशों के अनुसार, उपनिरीक्षक सुनील कुमार को शाहबाद थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं, बरेली परिक्षेत्र में उपनिरीक्षक टीकाराम चौहान के स्थानांतरण के बाद सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र को सौंपी गई है। नेपाल सिंह को पुलिस लाइन से सूचना सेल का प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा संजय कुमार यादव को बिलासपुर थाने में निरीक्षक अपराध का दायित्व सौंपा गया है, जबकि विनोद कुमार को साइबर थाने में नई तैनाती मिली है। निरीक्षक गंगाशरण को सैफनी थाने में निरीक्षक अपराध नियुक्त किया गया है।

वहीं, उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। सर्वेश सिंह यादव और धीरेंद्र कुमार को स्वार थाना भेजा गया है। सत्य प्रकाश सिंह और देवपाल को पटवाई थाने में तैनाती दी गई है। वहीं, विनोद कुमार और चंद्रपाल सिंह को खनन क्षेत्र से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। हरिशंकर यादव और ज्योति चौधरी को अजीमनगर थाने में नियुक्त किया गया है, जबकि देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह और दीपक चौहान को सैफनी थाना भेजा गया है। गौरव कुमार को सिविल लाइंस से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।

हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल स्तर पर भी बदलाव देखने को मिले हैं। राजीव कुमार को गुजरेला, गौरव कुमार को सैफनी और पिंटू कुमार को कैमरी थाने में नई तैनाती दी गई है। चालक विनीत कुमार को शहजादनगर भेजा गया है। इसके अलावा कुछ पुलिसकर्मियों को अलग-अलग स्थानों से वापस पुलिस लाइन बुलाया गया है।

इसपर एसपी सोमेंद्र मीणा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह प्रशासनिक फेरबदल जिले में बेहतर पुलिसिंग, विभागीय कार्यों के सुचारू संचालन और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Related Articles

error: Content is protected !!