Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा को पुलिस ने किया नजरबंद, लखनऊ प्रदर्शन में जाने की बन रही थी तैयारी

प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा को पुलिस ने किया नजरबंद, लखनऊ प्रदर्शन में जाने की बन रही थी तैयारी

महराजगंज: नौतनवा ब्लॉक के ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष और सेखुआनी के ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार वर्मा को मंगलवार को परसामलिक पुलिस ने नजरबंद कर दिया। यह कार्रवाई उस समय हुई जब वह लखनऊ के रमाबाई पार्क में आयोजित एक रैली में शामिल होने के लिए घर से निकल रहे थे।

प्रधान संघ अध्यक्ष को हिरासत में लिए जाने की खबर मिलते ही स्थानीय प्रधानों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। जानकारी के मुताबिक वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल आगामी 26 मई को समाप्त हो रहा है। इसे देखते हुए ग्राम प्रधान संगठन ने सोमवार को रतनपुर ब्लॉक सभागार में एक बैठक की थी। जिसमें लखनऊ कूच करने की रणनीति तैयार की गई थी। संगठन की मांग है कि या तो ग्राम पंचायतों के चुनाव समय पर कराए जाएं या फिर मौजूदा प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। इसी मांग को लेकर 20 मई को लखनऊ के रमाबाई पार्क में एक विशाल शक्ति प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।

इसी सिलसिले में जब अध्यक्ष जितेंद्र कुमार वर्मा अपने साथियों के साथ लखनऊ रवाना होने वाले थे तभी शासन के निर्देश पर परसामलिक थाना पुलिस उनके घर पहुंची और उन्हें थाने ले आई। प्रधान संघ अध्यक्ष जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि हम लखनऊ के रमाबाई पार्क में आयोजित संगठन की रैली में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे। तभी परसामलिक थाने की पुलिस मेरे घर आई और मुझे थाने ले आई। पुलिस ने मुझे रैली में जाने से रोकने के लिए नजरबंद कर दिया है।

author

Related Articles

error: Content is protected !!