Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

साइबर अपराधियों पर खानपुर पुलिस की बड़ी जीत, ठगी की रकम वापस पाकर पीड़ित के चेहरे पर लौटी ख़ुशी

साइबर अपराधियों पर खानपुर पुलिस की बड़ी जीत, ठगी की रकम वापस पाकर पीड़ित के चेहरे पर लौटी ख़ुशी

बुलंदशहर: खानपुर थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के मामले में पुलिस ने त्वरित और सराहनीय कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक के 36,500 रुपये उसके बैंक खाते में वापस करा दिए हैं। पुलिस की इस सफलता से आमजन में कानून-व्यवस्था और साइबर सुरक्षा को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है।

यह भी पढ़ें: पत्रकारों की मान्यता और सुरक्षा पर बुलंदशहर में उठी एकजुट आवाज़, सांसद को सौंपा गया सात सूत्रीय ज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर 2025 को दीपक पुत्र अमोलक, निवासी ग्राम अमरपुर थाना खानपुर जनपद बुलंदशहर ने स्थानीय थाना पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके मोबाइल फोन के माध्यम से अज्ञात साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से 36,500 रुपये निकाल लिए।

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर में जमीन ठगी का बड़ा खुलासा, बसपा के पूर्व नगर अध्यक्ष और बेटों पर 35 लाख हड़पने का आरोप

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ित की शिकायत को साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायत संख्या 33110250148625 के अंतर्गत पंजीकृत कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना खानपुर की साइबर हेल्प डेस्क ने पूरे मामले की बारीकी से जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर में हत्या का सनसनीखेज खुलासा, भाजपा नेता समेत तीन गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

साइबर हेल्प डेस्क टीम ने संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ठगी की गई धनराशि को फ्रीज कराया और लगातार प्रयास करते हुए पीड़ित के खाते में पूरी 36,500 रुपये की राशि सफलतापूर्वक वापस कराई। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली।

राशि वापस मिलने के बाद पीड़ित दीपक ने थाना खानपुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनकी कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि पुलिस की तत्परता से उन्हें समय रहते न्याय मिला।

पलिस ने की खास खास अपील

खानपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे साइबर अपराधों से सतर्क रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता संख्या, एटीएम पिन, ओटीपी, सीवीवी नंबर या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। यदि किसी के खाते से धोखाधड़ी के माध्यम से पैसा निकल जाए तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Related Articles

error: Content is protected !!