Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Bulandshahr News: हजरतपुर में तहसील प्रशासन की सख्त कार्रवाई, अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, जानिए पूरा मामला

Bulandshahr News: हजरतपुर में तहसील प्रशासन की सख्त कार्रवाई, अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, जानिए पूरा मामला

बुलंदशहर: शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव हजरतपुर में ग्राम सभा की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ तहसील प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया। इस कार्रवाई के दौरान ग्राम प्रधान राजकुमार उर्फ राजू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

मिली जानकारी के अनुसार हजरतपुर हल्का लेखपाल नीरज सैनी की रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार के निर्देश पर मंगलवार को गांव हजरतपुर में गाटा संख्या 1026 की जांच की गई। जांच में यह भूमि नवीन प्रति के अनुसार ग्राम सभा की सरकारी भूमि पाई गई। इसके बाद नायब तहसीलदार शिकारपुर मरियम खातून के नेतृत्व में राजस्व टीम ने अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू की।

शिकारपुर तहसीलदार गौरव बिश्नोई ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट में सामने आया था कि बॉबी पुत्र दीनदयाल, गुरमुख पुत्र खजान सिंह, पन्ना पुत्र आंगनलाल सहित कुछ अन्य लोगों ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से बाउंड्री वॉल बनाकर कब्जा कर रखा था। फिलहाल दो लोगों (बॉबी एवं गुरमुख) के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई करते हुए उनका अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया है। अन्य कब्जाधारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे स्वयं अपना कब्जा हटा लें, अन्यथा उन्हें नोटिस जारी कर पुनः प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, जिन लोगों का कब्जा हटाया गया, उन्होंने तहसील प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बुलडोजर कार्रवाई से उन्हें बेघर कर दिया गया है। इस पर तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं और कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार ग्राम सभा की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए की गई है।

कार्रवाई के दौरान राजस्व टीम में हल्का लेखपाल नीरज सैनी, नायब तहसीलदार मरियम खातून, ग्राम प्रधान राजकुमार उर्फ राजू सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

error: Content is protected !!